| कुसमरा की सड़क बनी मुसीबत, 10 मिनट का सफर 45 मिनट में! DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun Dio Jalaun Nitin Gadkari जी देखो जमीन पर सड़के 1 साल। में क्या हो रहा
ग्रामीणों आरोप लगाते है। कि इधर सड़क बनाते जाओ उधर उखड़ते जाओ
टेंडर आने दो रूपया आने दो मिल बाट का खायेंगे विपक्ष का ठेकेदार हो या पक्ष का यही राजनीति है
कदौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत कुसमरा में सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान
कदौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुसमरा में सड़क की हालत बेहद खराब होने से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की दुर्दशा के चलते जो रास्ता महज 10 मिनट में पूरा होना चाहिए, उसमें करीब 45 मिनट तक लग रहे हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस रास्ते से एंबुलेंस नहीं गुजरती? अगर किसी मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना पड़े तो खराब सड़क के कारण उसकी जान जोखिम में पड़ सकती है।
इसी रास्ते से स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और रोजाना आने-जाने वाले राहगीर गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ रही।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सड़क की तत्काल जांच कराकर निर्माण/मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।
📍 स्थान: ग्राम पंचायत कुसमरा, विकासखंड कदौरा, जनपद जालौन
सवाल साफ है—आखिर कब सुधरेगी कुसमरा की सड़क?
Jalaun, Jalaun | Sep 1, 2026