भादरा: पालिका अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू, एक नामांकन दाखिल हुआ
भादरा पालिका अध्यक्ष चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्ड 35 से भाजपा पार्षद बलवंत सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं इंडिया गठबंधन ने वार्ड 28 से सर्वाधिक मतों से जीते निर्दलीय पार्षद नरेन्द्र लीडर को प्रत्याशी घोषित किया है। बुधवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन होंगे।