शिवपुरी नगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, कहा- जल्द बनेगा 600 बिस्तरों वाला अस्पताल
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शनिवार की दोपहर 3:00 से शिवपुरी के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा की 400 बिस्तर के अस्पताल में 600 से अधिक मरीज का उपचार वर्तमान में हो रहा है। वह जल्दी 400 बिस्तरीय अस्पताल को 600 बिस्तरीय अस्पताल करने की पेशकश स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से करेंगे।