कोंडागांव: जोबा NH 30 में भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन ने बड़ेबंजोड़ा के बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की घटना स्थल पर हुई मौत
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोबा में NH 30 पर शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई हैं। युवक की पहचान बड़े भीरावंड निवासी संजू पोयाम पिता गणेश पोयाम के रूप में की गई हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जोबा में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया है। घटना की जांच जारी है।