कोंडागांव: कोंडागांव के स्वास्थ्य विभाग में रिश्वतखोरी का आरोप, केशकाल बीएमओ ऑफिस के एक कर्मचारी को किया गया निलंबित
कोंडागांव जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल में तैनात एक सहायक ग्रेड 3 के कर्मचारी वासुदेव ध्रुव पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। वहीं इस मामले में विभागीय कार्यवाही करते हुए कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है आरोपी कर्मचारी ने स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों से उनकी परिवीक्षा अवधि समाप्त करने के लिए रिश्वत मांगी थी।