कोंडागांव: छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर कोंडागांव चौपाटी मैदान में की हड़ताल
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के बैनर तले कोंडागांव जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय एकदिवसीय हड़ताल जारी है। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर आज 27 सितंबर को कोंडागांव जिले के चौपाटी मैदान में हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकारीयों ने राज्य सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है। आयोजित हड़ताल की संबंध में जिला संयोजक नीलकंठ शार्दुल ने मीडिया को जानकारी दी है।