कोंडागांव: जगदलपुर से NDPS फरार आरोपी मामले में SP वाय. अक्षय कुमार ने केशकाल थाने के 3 आरक्षकों को किया निलंबित
केशकाल पुलिस ने बुधवार को गांजा तस्करी करते हुए 2 आरोपियों को पकड़ा था।गुरुवार की शाम जगदलपुर में जेल दाखिल करने के दौरान 1 आरोपी सूरज भतरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।जिसे जगदलपुर व कोंडागांव पुलिस की टीम ढूंढ रही है।इस मामले में कोंडागांव SP वाय.अक्षय कुमार ने शक्रवार को फरार आरोपी के साथ ड्यूटी में तैनात केशकाल थाने के 3 आरक्षकों को सस्पेंट कर दिया है।