महोबा: पनवाड़ी में समिति गठन पर आक्रोश, वार्ड सदस्यों ने प्रशासन पर लगाए आरोप, डीएम और सीडीओ को ज्ञापन दिया
Mahoba, Mahoba | May 8, 2026 पनवाड़ी ग्राम पंचायत संचालन समिति के गठन को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्राम प्रधान संजय दुबे के निलंबन के बाद बनाई गई तीन सदस्यीय समिति पर वार्ड सदस्यों ने नियम विरुद्ध और गोपनीय तरीके से गठन का आरोप लगाया है। 12 वार्ड सदस्यों ने डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपकर समिति भंग करने की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि बिना खुली बैठक और सहमति के समिति बनाई गई।