पहाड़ी: पहाड़ी में EO के खिलाफ व्यापारियों ने किया बाजार बंद, धरना प्रदर्शन
डीग जिले के पहाड़ी नगर पालिका के ईओ राजकुमार के खिलाफ व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मुख्य बाजार चौराहे पर धरना देकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली। आरोप है कि ईओ मनमानी करते हुए शिकायत करने वालों को नोटिस भेजकर परेशान कर रहे हैं।