बिजनौर: बिजनौर के निवासी चयनित वन दरोगाओं को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में दिए नियुक्ति पत्र
Bijnor, Bijnor | Nov 23, 2024 बिजनौर निवासी चयनित 14 वन दरोगा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में नियुक्ति पत्र दिए हैं। नियुक्ति पत्र पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। 14 वन दरोगाओ मे 13 पुरुष व एक महिला शामिल है। शनिवार को सुबह 10 बजे बिजनौर रेंजर ने जानकरी दी लंबे समय से वन विभाग में स्टाफ की कमी चल रही थी। जो अब पूरी हो जाएगी। बिजनौर रेंजर महेश गौतम ने सभी को बधाई दी है।