धौलपुर: जिला पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय से जारी की 100 कॉन्स्टेबलों की तबादला सूची
एसपी सुमित महीना के द्वारा कांस्टेबलों की तबादला सूची सोमवार की रात को जारी की गई है। तबादला सूची में कई थानों के आसूचना अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। एसपी ने कई थानों के पुलिसकर्मियों को मुख्यालय से बाहर ग्रामीण क्षेत्र के थाने पर तैनात किया गया है। जारी तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों को भी थाने पर तैनाती किया गया है।