धौलपुर: व्यापारी से की गई डकैती के मामले में पुलिस ने थाना क्षेत्र से 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल
निहालगंज थाना पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई डकैती समेत अन्य जगहों पर हुई लूट के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी पुलिस के द्वारा सोमवार को दी गई। कार्यवाही को लेकर निहालगंज थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 दिसंबर 2024 को 60 वर्षीय पीड़ित गनेशीलाल पुत्र शंकरलाल वैश्य निवासी गिर्राज कॉलोनी के द्वारा मामला दर्ज कराया गया था