🚨 पति के सामने पत्नी का ‘किडनैप’, थाने पहुंचकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा!
जयपुर के मालपुरा गेट बस स्टैंड पर पति के सामने पत्नी को कार में बैठाकर ले जाने की घटना से सनसनी फैल गई। शुरुआत में मामला अपहरण का लगा, लेकिन जांच में पूरी कहानी बदल गई।
पुलिस के अनुसार, विवाहिता खुद थाने पहुंची और बताया कि कथित किडनैपिंग की पूरी प्लानिंग उसने खुद की थी। जांच में सामने आया कि युवती पहले से एक युवक से प्रेम करती थी और आर्य समाज में शादी भी कर चुकी थी। आरोप है कि परिजनों ने उसे घर में कैद कर जबरन दूसरी शादी करवा दी थी। उसी से निकलने के लिए यह पूरी योजना बनाई गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
💬 इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।
📲 ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए @bhilwarafocus @RajasthanFocus को फॉलो करें।
#Jaipur #JaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #CrimeNews BreakingNews LoveMarriage ForcedMarriage ViralNews HindiNews NewsUpdate RajasthanFocus