हाथरस: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आगरा रोड शहीद पार्क से हिंदूवादी संगठनों ने निकाली रैली
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड शहीद पार्क से 9 अगस्त शुक्रवार के दिन ADHR संस्था व हिंदूवादी संगठनों द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे नारेबाजी करते हुए दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। सदर तहसील पर ADHR संस्था व हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने बांग्लादेश के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा है।