ऑनलाइन गेम में हारने के बाद MR ने फांसी लगाई
वाराणसी में ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारने पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) ने फांसी लगा ली। कर्जदारों की धमकी और तानों से वह डिप्रेशन में आ गया था। खुद को कमरे में बंद कर पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर उसने सुसाइड किया। बुधवार को कमरा दोपहर तक नहीं खुलने पर मकान मालिक ने खटखटाया तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की से देखा तो शव बेड पर फंदे से लटक रहा था।