पुलिस कमिश्नर ने उदय प्रताप कॉलेज का निरीक्षण किया, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
वाराणसी के यूपी कॉलेज में वक्फ बोर्ड के दावे के बाद छात्रों के प्रदर्शन बाद पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने शैक्षणिक माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की है।