महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रों ने वक्फ बोर्ड का फूंका पुतला, सरकार से की बैन करने की मांग
वक्फ बोर्ड द्वारा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज पर दावे का लेटर वायरल होने पर छात्रों का आंदोलन बढ़ता जा रहा है। यूपी कालेज के बाद अब महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र मैदान में उतर गए है। छात्रों ने बुधवार दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय परिसर में वक्फ बोर्ड का पुतला फूंका है। छात्रों ने कहा कि उदय प्रताप कॉलेज की नींव 1909 में रखी गई।