नगर आयुक्त की कड़ी कार्रवाई, गृहकर वसूली खराब होने पर जोनल अधिकारियों समेत 22 लोगों का रोका गया वेतन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गृहकर वसूली खराब होने के कारण कड़ी कार्यवाही करते हुये नगर निगम के सात जोनल अधिकारियों समेत सभी कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक सहित कुल 22 लोगों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिये रोक दिया गया है, तथा तीन राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गयी है।