बैराड़: पुरानी अनाज मंडी में सजा पटाखों का बाजार,तहसीलदार-थाना प्रभारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देशभर में 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा जिसके साथ ही बाजारों में चहल पहल शुरू हो गयी है और लोग खरीददारी में जुट गए है। जहा बैराड़ तहसील क्षेत्र में पटाखों का बाजार पुरानी अनाज मंडी में सज गया है,पटाखा स्थल का बैराड़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश व थाना प्रभारी रवि चौहान ने शनिवार दोपहर 3 बजे मौके पर पहुँच जायजा लिया।