मगहर स्थित काजीपुर मोहल्ले में शुक्रवार को बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात नियंत्रित कर घायलों को उपचार हेतु भेजा। शनिवार सुबह एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया,जबकि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत की है।