हथुआ: मीरगंज में अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद: SDPO ने दी जानकारी
मीरगंज में पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में मीरगंज थाना पुलिस ने सरगना बबी राम को पुरानी मछलीहट्टा से दबोचा। उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं, जिनमें तीन हीरो स्प्लेंडर, एक पैशन प्रो और एक अपाची शामिल है।