बलवाड़ा थाना क्षेत्र की काटकुट चौकी पुलिस ने किसानों के खेतों से पानी की मोटर पंप की केबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखराम कनासे (22) निवासी देवास को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ केबल चोरी कर कॉपर वायर निकालकर इंदौर में बेचने की योजना बना रहा था। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को संदिग्धों की सूचना मिली थी। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागने लगे, इस दौरान बाइक और औजार छोड़कर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर करीब 18 हजार रुपए की केबल, 90 हजार रुपए की बाइक और केबल काटने के दो दराते व एक कटर जब्त किया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।