सकल दिगंबर जैन समाज, खरगोन द्वारा सोमवार को भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः 6:30 बजे पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। सर्वप्रथम अभिषेक का सौभाग्य जितेंद्र जैन, आशीर्वाद जैन, विमल जैन, सुदीप जैन, मनन जैन एवं बिछौना निवासी राजेश जैन को प्राप्त हुआ। शांतिधारा का सौभाग्य अंकुर जैन ने ₹2,553 की राशि अर्पित कर प्राप्त किया।
इसके पश्चात समाजजनों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की सामूहिक पूजन की गई। पुणे से पधारे आयुष अजय जैन द्वारा निर्वाण लाडू अर्पित किया गया तथा ₹3,500 की निछावर राशि समर्पित की गई।
तत्पश्चात सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें रितुराज जैन, सौरभ जैन, अभिषेक जैन, अरिहंत जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की।
समाज के अध्यक्ष जितेंद्र जैन एवं सचिव आशीर्वाद जैन ने जानक