श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में 6 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए, अब 177 मैदान में, कल नाम वापसी का अंतिम दिन
नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को नाम वापसी के दिन 6 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल के अनुसार 40 वार्डों के लिए कुल 234 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के बाद 183 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 6 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद अब 177 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।