काको: मोहर्रम पर काजी दौलतपुर, काको समेत विभिन्न जगहों पर देर रात तक सजा मेला, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस
Kako, Jehanabad | Jun 28, 2026 मोहर्रम पर्व के अवसर पर काजी दौलतपुर, काको सहित प्रखंड के विभिन्न गांवों में देर रात तक पारंपरिक मेले का आयोजन हुआ। ताजिया जुलूस और अखाड़ा प्रदर्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मेले में बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी रात सक्रिय रहा।