भीलवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति पर चर्चा
जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने बैठक में संपर्क पोर्टल पर विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति सहित अन्य विषयों पर चर्चा की ।