भीलवाड़ा: माणिक्य नगर चौराहे पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लोहे के पाइपों से की मारपीट
भीमगंज थाना क्षेत्र के माणिक्य नगर चौराहे पर मंगलवार को दोपहर करीब 1.30 बजे पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के साथ करीब आधा दर्जन से अधिक जनों मारपीट कर लोहे के पाइपों से हमला कर दिया।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।