भीलवाड़ा: आसींद क्षेत्र के जयनगर को पंचायत बनाने की मांग, आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन
आसींद क्षेत्र के जयनगर को पंचायत बनाने की मांग अब आंदोलन का रूप ले रही है। गत दिनों दंडवत यात्रा के बाद अब ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जयनगर को पंचायत बनाने की मांग की है।