भीलवाड़ा: से.मु.मा.रा.उ. माध्यमिक कन्या विद्यालय में राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
राजस्थान पुलिस दिवस-2025 के उपलक्ष में मंगलवार को सेठ मुरलीधर मानसिंहका राजकीय उच्च माध्यमिक कन्या विद्यालय में जिलास्तरीय क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहयोग से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई।सुबह 11 से 12 बजे के बीच आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के कक्षा नौ से बारह तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।