कुमारखंड: बसंतपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भक्ति जागरण का शुभारंभ, मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित शंकरपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा मेला के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार की रात करीब दस बजे भक्ति जागरण रामलीला कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह और समाजसेविका प्रीति यादव ने फीता काटकर किया।