खाजूवाला कस्बे में गोगा मेड़ी के पास स्थित सब्जी मंडी में रविवार देर रात्रि को अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग सब्जी व फ्रुट की खोखा-छप्पर की चार अस्थाई दुकानों में फैल गई, जिससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग़ शॉर्ट सर्किट से लगी है।