कहरा: बिहार: बोरा पर पढ़ने वाला बेटा बना एयर इंडिया का कैप्टन, सहरसा में सुनाई गरीबी से सफलता की कहानी
Kahara, Saharsa | Feb 13, 2026 कैप्टन चंदन ने बताया कि अपनी पढ़ाई के साथ-साथ उड़ान से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की स्कूल-कॉलेज के दिनों में संसाधन कम थे लेकिन हौसला बड़ा था पायलट बनने के लिए उन्होंने फ्लाइंग क्लब में दाखिला लेने की कोशिश की, पर कम उम्र होने के कारण उन्हें लौटा दिया गया यह उनके लिए बड़ा झटका था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने खुद को और मजबूत किया