कहरा: बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन सहरसा में आयोजित, DM ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
Kahara, Saharsa | Feb 13, 2026 सहरसा में बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन का 52वां वार्षिक सम्मेलन BOACON-2026 का आयोजन किया गया है।13 से 15 फरवरी तक चलने वाले सम्मेलन में देश के नामचीन ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों की टीम पहुंची है जो अपने अनुभव को साझा कर आधुनिक चिकित्सा तकनीकों,उपचार पद्धतियों एवं शोध के संदर्भ में विस्तार से चर्चा करेंगे।जिसका लाभ खासकर युवा चिकित्सकों को मिलेगा।