कर्वी: चित्रकूट में लोगों की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का स्पा सेंटर को लेकर आया बयान
चित्रकूट के कर्वी कोतवाली क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर को लेकर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार दोपहर 1 बजे बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस एक सप्ताह में दो बार जांच कर चुकी है। स्पा सेंटर का श्रम विभाग में पंजीकरण मिला है। अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों पर लोकल इंटेलीजेंस टीम निगरानी कर रही है।