कनवास: धूलेट रामनवमी मेला में भव्य झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
Kanwas, Kota | Mar 29, 2026 कनवास के धूलेट में आयोजित रामनवमी मेला में श्रद्धा, आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में विभिन्न आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मेले में रामजी की पालकी, अखाड़ा प्रदर्शन, कंकाली की झांकी, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध, राधा-कृष्ण, माता सरस्वती, रानी लक्ष्मीबाई सहित कई धार्मिक एवं ऐतिहासिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।