मोहनलालगंज: महुराकला में 'बहू-बेटी सम्मेलन' आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई जानकारी
मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गोसाईंगंज पुलिस ने ग्राम महुराकला में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ आयोजित कर महिलाओं और बेटियों को जागरूक किया। पुलिस ने महिला सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न तथा आत्महत्या की रोकथाम के उपाय बताए गए।