रायसेन: स्टंटबाज पर कसा पुलिस का शिकंजा, वाहन जब्त
Raisen, Raisen | May 18, 2026 रायसेन में बाइक से खतरनाक स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। एसपी ऑफिस के सामने स्टंट करते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम 4 बजे के आसपास पुलिस ने युवक का वाहन जब्त कर लिया है और उसका चालान न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ के दौरान आरोपी माफी मांगता नजर आया। पुलिस ने चेतावनी