जगदलपुर: हथियार छोड़कर किताबें थामने वाले 8 पूर्व नक्सली 10वीं में पास, भास्कर और गीता नारोटे ने प्रथम श्रेणी में हासिल की सफलता
बस्तर में कभी हथियार उठाकर नक्सली संगठन के लिए काम करने वाले आठ पूर्व नक्सलियों ने अब शिक्षा के जरिए नई राह चुनी है। आत्मसमर्पण के बाद छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल से दसवीं की परीक्षा देने वाले सभी आठ पूर्व नक्सली सफल रहे। इनमें बस्तर जिले के छह, कांकेर और बीजापुर के एक-एक परीक्षार्थी शामिल हैं।