जमुई: सभी बैंक मैनेजर की बैठक, 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर हुई चर्चा
Jamui, Jamui | Jul 31, 2026 आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायलय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे सभी बैंक मैनेजर की एक हम बैठ आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई की सचिव मंजू श्री कुमारी ने किया।