प्रतापगढ़: ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे अभियान के तहत जिलेभर में जागरूकता शिविर, न्यायिक अधिकारियों ने छात्रों को दी कानूनी शिक्षा
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे – विधिक साक्षरता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम” के तहत मंगलवार को जिलेभर के विद्यालयों में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इस राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत पूरे राजस्थान में करीब 1400 विद्यालयों में न्यायिक अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर विद्यार्थियों को शिक्षित करते नजर आ