बरेली: चम्पतपुर में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, घर बने तालाब, पानी निकासी का रास्ता बंद, डीएम से नाला बनवाने की मांग
बरेली के आंवला तहसील के ग्राम चम्पतपुर परगना वलिया में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का पानी मौर्य समाज के घरों के आसपास जमा हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पहले मंदिर के पश्चिम स्थित तालाब में पानी जाता था, जिससे जलभराव की समस्या