शिवपुरी नगर: पिपारा के ग्रामीणों ने युवाओं के हुनर को उड़ान देने के लिए खेल मैदान की आस में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शिवपुरी जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिपारा के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र के युवाओं के भविष्य और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक अनूठी पहल की है। वर्षों से लंबित खेल मैदान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।