मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में युवती का परिवार पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
लव मैरिज के बाद मुजफ्फरनगर की युवती नंदनी ने अपने पिता और भाइयों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। गंगा स्नान मेले में हुई घटना के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। नंदनी व उसके पति ने एसएसपी कार्यालय में सुरक्षा और जांच की मांग की है। पुलिस जांच में जुटी है।