अरवल: सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम
Arwal, Arwal | May 24, 2025 धोबी टोला निवासी जितेन्द्र रजक (उम्र 45 वर्ष), पिता कासी रजक की सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। रोज की तरह नदी में स्नान करने गए थे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें डूबते देखा तो बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। शव को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, अरवल लाया गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।