अरवल: सहार मंदिर में शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की सोन नदी में डूबने से मौत
Arwal, Arwal | May 23, 2025 सहार मंदिर में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की पूर्ण नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक जितेंद्र रजक बड़की खड़ाव गांव से अपने ममेरे भाई की शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था तभी सोन नदी में नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब कर उसकी मौत हो गई। शव को सदर अस्पताल अरवल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।