अरवल: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित, 25 लोगों की सुनी गईं समस्याएं
Arwal, Arwal | May 23, 2025 जिला पदाधिकारी कुमार गौरव द्वारा आयोजित जनता दरबार में 25 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। भूमि विवाद, अतिक्रमण, राशन, मुआवजा, सोलर लाइट जैसी शिकायतों को लेकर लोगों ने अपनी अपनी समस्या रखी। समस्याओं को त्वरित निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।