लाहौल की चंद्रा नदी में फंसा सैलानी, सुरक्षित किया गया रेस्क्यू
अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे कर रहा था मस्ती
Kullu Times
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के सीसू के समीप चंद्रा नदी के किनारे मस्ती करनी सैलानियों को भारी पड़ गई। यहां पर नदी में पैर फिसलने के चलते एक सैलानी बह गया। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों ने उसे देख लिया और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया। अब सैलानी की हालत बेहतर है।
Kullu, Kullu | Jun 8, 2026