कोडरमा: असनाबाद में भारत विकास परिषद की बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण पर चर्चा हुई
भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया कोडरमा की एक आम बैठक बचपन प्ले स्कूल असनाबाद परिषर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने किया । जबकि संचालन सचिव विमल कुमार पचिशीया ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण, परिषद के स्थापना दिवस एवं नए सदस्य बनाने पर विशेष रूप पर चर्चा की गई।