कोडरमा: कोडरमा उपायुक्त ने झंडा चौक पर रोटरी व्हील चक्र का अनावरण किया, जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटीं
झुमरीतिलैया, आज रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा झंडा चौक पर रोटरी व्हील चक्र का अनावरण कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज सर ने किया उपायुक्त महोदय के हाथों जरूरतमंद 5 महिलाओं को सिलाई मशीन भी क्लब के द्वारा दिया गया आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त ऋतुराज सर थे क्लब के अध्यक्ष अमित कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.