कोडरमा: कोडरमा पुलिस ने बाघीटांड़ चेकपोस्ट पर मवेशी लदे दो पिकअप पकड़े, तीन गिरफ्तार, 14 मवेशी व 4 बछड़े बरामद
कोडरमा पुलिस ने बाघीटांड़ चेकपोस्ट के समीप सोमवार के अहले सुबह 6 बजे 14 मवेशी व 4 बछड़ा लदा दो पिकअप को पकड़ा गया। दोनों वाहनों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नवादा की ओर से दो पिकअप में गौवंश लेकर कोडरमा के रास्ते पश्चिम बंगाल ओर लाया जा रहा है।